एक जलता हुआ दृश्य's image
NaN min

एक जलता हुआ दृश्य

सुशांत सुप्रियसुशांत सुप्रिय
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

वह एक जलता हुआ दृश्य था
वह मध्य-युग था या १९४७
१९८४ था या १९९२
या वह २००२ था
यह ठीक से पता नहीं चलता था
शायद वह प्रागैतिहासिक काल से
अब तक के सभी
जलते हुए दृश्यों का निचोड़ था

 

उस दृश्य के भीतर
हर भाषा में निरीह लोगों की चीख़ें थीं
हर बोली में अभागे बच्चों का रुदन था
हर लिपि में बिलखती स्त्रियों की असहाय
प्रार्थना

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts