धन्यवाद-ज्ञापन's image
NaN min

धन्यवाद-ज्ञापन

सुशांत सुप्रियसुशांत सुप्रिय
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

मैं उनका कृतज्ञ हूँ
जिन्हें मैं घृणा नहीं करता

 

घृणा मुझमें विष भर देती

 

मैं उनका ऋणी हूँ
क्योंकि घृणा मुझे
अपनी ही निगाहों में
बौना बना देती

 

मुझे ख़ुशी है कि
मेरे जीवन की रेत-घड़ी में
उनकी वज़ह से
कोई तूफ़ान नहीं आते

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts