
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
तू बिखर गयी जीवनधारा
हम फिर से तुझे समेट चले
तू रोयी थी, घबराई थी
उठ-उठ कर फिर गिर जाती थी
तू डाल-डाल हम पात चले।
हम फिर से तुझे समेट चले।
विपरीत दिशा का भँवरजाल
नयनों से अविरल अश्रुमाल
प्रतिक्षण तड़पे दिनरात जले।
हम फिर से तुझे समेट चले।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments