
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
रोम रोम में शिव हैं जिनके,
विष वही पिया करते हैं।
दुख दर्द जला क्या पाएगा,
जो अंगारों से सजते हैं।
माँ सती बिछड़ जब शिव से,
सन्ताप अग्नि में समा गई।
प्रायश्चित पूरा होते ही फिर
मिलन हुआ जब उमा हुईं।
सागर मंथन का गरल पान,
देवों को अमृत सौंप दिया।
सोने की नगरी रावण को
ख़ुद पर्वत पर्वत वास किया।
सारे जग को देकर वैभव,
पर ख़ुद वो भस्म रमाते हैं।<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments