निर्दयी रिवाज़'s image
0 Bookmarks 26 Reads0 Likes

ख़ूबसूरत पुलिस ऑफ़िसर सुनयना ने आज वर्षों बाद जैसे ही सुनील को उसकी पत्नी के हाथ में हाथ डाले देखा तो अपने निर्दयी अतीत को याद कर अत्यंत क्रोधित सी हो गयी। 

आठ वर्ष पूर्व अपने प्रियतम सुनील से शादी के कार्ड को देखकर सुनयना ख़ुशी से नाच रही थी, कॉलेज के सहपाठी व सुनयना पर दिलोज़ान से फ़िदा सुनील के साथ उसका विवाह जो हो रहा था . . . जन्म-जन्म साथ निभाने के वादे जो पूरे होने को थे। 

आज वह शुभ दिन आ ही गया फरवरी की चौबीस तारीख़ सुनयना व सुनील के जीवन के सबसे बेहतरीन नए बसन्त को लाने वाली थी।” बारात आ गयी” मन ही मन ख़ुशी से फूली न समा रही सुनयना को एक एक पल काटना मुश्किल पड़ रहा था। 

जयमाला की रस्म हर्षपूर्वक सम्पन्न हो गयी थी, अब जन्म-जन्म निभाने को सात फेरों के बंधन की बारी आ गयी, तभी सुनील के पिता नारायण दत्त जी ने सुनयना के पिता रवि दत्त जी से कोने में ले जाकर कहा, “देखिये जी वो दहेज़ के वादे के अनुसार आप अभी भी पाँच लाख रुपये पूरे नहीं कर पाए। अतः पैसे पूरे कर दीजिए तभी फेरे पड़ेगें।”

सुनयना के पिता हाथ जोड़ने लगे उनके पैर गिर गए, “समधी जी आगे एक-एक पैसा चुका दूँगा अभी किसी तरह शुभ कार्य सम्पन्न हो जाने दीजिए मेरी इज़्ज़त का सवाल है।” 

लेकिन सुनील के पिता ने अत्यंत निर्दयता से कठोरतापूर्वक फेरे की रस्म को तब तक मना कर दिया जब तक दहेज़ की रक़म पूरी न मिलेगी, वह सोच रहे थे कि ये लोग इज़्ज़त जाने के डर से कैसे भी पूरा पैसा देंगे ही देंगे। इनकी लड़की जो फँसी है मेरे बेटे की दीवानी . . . 

तभी अचानक सुनयना ने अपने भावी ससुर के समक्ष पिता को रोते गिड़गिड़ाते देख लिया, वह तुरन्त वहाँ आ गयी और दोस्तों में घिरे सुनील को बुलाने का इशारा किया। सारी स्थिति जानने पर सुनयना ने सुनील से ये शिकायत की कि अपने पिता को समझाइए। परन्तु सुनील ने अपने पिता का विरोध करने से मना कर दिया और कहा कि मैं उनकी मर्ज़ी के बग़ैर विवाह कैसे कर सकता हूँ। 

बस फिर क्या था सुनयना के अंदर की मासूम प्रेमिका मर गयी और बन गयी महाकाली। तुरन्त ही स्वार्थी सुनील व उसके लालची पिता को पूरी भीड़ के आगे फटकार लगाकर कहा कि मैं इस निर्दयी रिवाज़ का खंडन करती हूँ और तुम जैसे घटिया प्रेमी का परित्याग। उसने पुलिस के हवाले करने की धमकी दी, तब पुलिस के डर से वे लोग माफ़ी माँगने लगे व विवाह को तैयार भी हो गए, परन्तु स्वाभिमानी सुनयना ने उन्हें पुलिस के ज़िम्मे तो नहीं किया लेकिन विवाह करने से स्वयं इनकार कर बेइज़्ज़त करके भगा दिया। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts