
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
दो हज़ार बाइस तुम आओ,
जग में नूतन ख़ुशियाँ लाकर।
परम पिता की सदा दुआ हो,
जग की सुंदर बग़िया पर।
दो ख़ुशियों की शुभ सौग़ातें,
सुख के सुंदर दीप जलाकर।
दो हज़ार बाइस तुम आओ,
जग में नूतन ख़ुशियाँ लाकर।
खिलते रहें गुलाब सदा ही,
साँसों की अगणित शाखों पर।
सुंदर अभिलाषाएँ पूरी हों,
नित नवल वर्ष की राहों पर।
दो हज़ार बाइस तुम आओ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments