ख़ाकी's image

हमें सुलाते जाग जाग कर,
जिनसे है आबाद वतन।
 
जिनका धर्म त्याग सेवा है,
उस ख़ाकी को कोटि नमन।
 
शूरवीर ये सच्चे योद्धा,
इनसे ही है चैन अमन।
 
असली हीरो पुलिस हमारी,
ख़ाकी वालों कोटि नमन।
 
वक़्त मुसीबत के मारों  की,
ये ताक़त बन जाते हैं।
 
ख़ुद के सुख को भूल चुके हैं,
ख़ाकी जो अपनाते हैं।
 
अपने घर, त्यौहार भूलकर,
सबके पर्व कराते हैं।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts