
0 Bookmarks 79 Reads0 Likes
पल की सुधि में युग बीत गए,
जाने जीवन किस ओर चला॥
जिस पल से मन के मीत गए,
जाने दर्पण किस ओर चला॥
वो माँग सिंदूरी श्वेत हुई,
जाने यौवन किस ओर चला॥
जिस पल से मन के मीत गए,
जाने जीवन किस ओर चला॥
है लाली चूनर तार-तार,
जाने कंगन किस ओर चला॥
वो मीठी बातें प्रियतम की,
वो मधुर मिलन किस ओर चला॥
जिस पल से मन के मीत गए,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments