
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
चौपट कर दी अबकी होली,
इस कोरोना ने भइया।
सैनिटाइज़र की बोतल ही है,
अब पिचकारी रे दइया।
पूरा चेहरा मास्क छिपा है,
भौजी, साली, मइया।
अब कैसे मैं रंग लगाऊँ,
समझ ना आवे भइया।
बंद नगाड़े ढोल तमाशे,
ना है छइयाँ छइयाँ
भाँग और ठंडाई भूलो,
काढ़ा पियो रे दइया।
चौपट कर दी अबकी होली,
इस कोरोना ने भइया।
लॉक डाउन से डरे हुए कुछ,
कुछ कोरोना से दइया।
दफा चवालीस लगी हुई है,
कैसे हो ता-थइया ।
चौपट कर दी अबकी होली,
इस कोरोना ने भइया।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments