
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
सुनु आई बरसात सखि,
लगा हृदय बिच बाण।
सिर्फ़ देह है सखि यहाँ,
प्रियतम ढिंग है प्राण॥
किसके हित सँवरूँ सखी,
किस पर करूँ सिंगार।
बाट निहारूँ रात दिन,
पिय नहिं सुनत पुकार॥
ऋतु पावस की सुरमई,
पिया मिलन का दौर।
धानी चूनर खेत में,
बगियन में हैं मोर॥
यह कैसी बरसात सखि,
जियरा चैन न पाय।
नैनन से आँसू झरत,
उर बहुतहि अकुलाय।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments