आख़िर सजन के पास जाना's image
NaN min

आख़िर सजन के पास जाना

सुषमा दीक्षित शुक्लासुषमा दीक्षित शुक्ला
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

छुपा निज उर शूल को,
कितना कठिन है मुस्कुराना।
 
पहन अभिनय का मुखौटा,
कठिन है अभिनय दिखाना।
 
आह !इक अंदर समायी,
इस दर्द को है कौन जाना।
 
अब चाह अपनी भूलकर,
है फ़र्ज का दीपक जलाना।
 
राहें अँधेरी चीर कर ,
इस पार से उस पार जाना।
 
डाह क़िस्मत से करूँ क्यूँ,
आख़िर सजन के पास जाना।
 
अग्निपथ की ये परीक्षा,
जीतकर प्रिय संग पाना।
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts