
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
जाने पहचाने से लगते हो,
ऐ! स्वर्णिम सुंदर प्रिय बसन्त।
पाषाण युगों से आज तलक,
देखे हैं तुमने युग युगांत।
तुम परिवर्तन के साधक हो,
पतझड़ में लाते बहार।
है कायाकल्प बना तुमसे,
तुम जीवन के कर्णधार।
तुम परिणय हो कौमार्य तुम्हीं,
तुम प्रेमी हो सौंदर्य तुम्हीं।
तुम तृष्णा हो तो धैर्य तुम्हीं,
वीरों के उर का शौर्य तुम्हीं।
तुम धानी रंग की चूनर हो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments