तुमको रंगों में's image
NaN min

तुमको रंगों में

सूर्य प्रकाश मिश्रसूर्य प्रकाश मिश्र
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes

 

तुमको रंगों में ढाला तो 
लेकिन कल्पना अतृप्त रही 
गढ़ डाले कितने शब्द नये 
लेकिन साधना अतृप्त रही 
 
कोई शिखर कभी ना आ पाया 
शब्दों की व्याकुल बाँहों में 
कोई सागर नहीं समा पाया 
इनकी बेचैन निगाहों में 
 
सोचा प्राणों से प्राण छुएँ
लेकिन कामना अतृप्त रही 
 
मौसम की मस्ती और कभी 
ऋतु की अलसायी अँगड़ाई 
रंग डाले पन्नों पर पन्ने 
फिर भी वो बात नहीं आई 
 
चाहा तुमको कुछ और पढ़ें 
लेकिन भावना अतृप्त रही 
 
साँसों का तेज़-तेज़ चलना 
ये रंग कहाँ कह पायेंगे 
संवाद, बोलती आँखों के 
शब्दों में कहाँ समायेंगे 
 
माँगा ऐसे पल और जियें 
लेकिन याचना अतृप्त रही 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts