
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes
तुम मधुर रागिनी के नवसुर
जीवन वीणा के तार छेड़
मन के पट पर सपने उकेर
मिलते हो जब मधुमास लिये
जीवन लगता है और मधुर
साँसों से साँसों का बन्धन
महकी साँसें जैसे चन्दन
सींचा तुमने लहलहा उठे
अनियंत्रित भावों के अंकुर
हर पल में जी लेना इक युग
उन्मुक्त मगर बन्धन का सुख
स्वच्छन्द कल्पना की उड़ान
मन पंछी उड़ने को आतुर
तुम सरिता के अविरल प्रवाह
मन लहरों के संग चली नाव
शाश्वत है अपना अमर प्रेम
यात्रा अनन्त की क्षणभंगुर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments