
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
आ रही रात धीरे-धीरे
घूँघट में हँसता चाँद लिये
अपलक निहारता नील गगन
नाज़ुक सी शर्मीली दुलहन
मिल गई नज़र शबनमी हुआ
इस दुलहन का कोरा यौवन
ये नूर नज़ारों ने देखा
मदहोश हो गये बिना पिये
जो थे उदास रूठे-रूठे
सूरज से जिनके दिल टूटे
ख़ुश हैं गुलमोहर अमलतास
ख़ुश लगते इमली के बूटे
इस नई नवेली दुलहन के
स्वागत में सारे बिछे हुए
जब से पूनम का चाँद दिखा
खिलखिला उठी मख़मली हवा
जलवों से ऐसी दुलहन के
सारा मौसम ही बहक गया
आँखों में मस्त सितारों की
झिलमिला उठे अनगिनत दिये
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments