
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes
वह कविता है
भावों की भाषा ना होती, होता कोई व्याकरण नहीं,
मन की उन्मन कविताओं के होते कोई संकलन नहीं।
उर-उदधि मथा जब जाता है,
भावों का ज्वार उमड़ता है,
उससे उत्त्पन्न वह सत्य, शुभम्,
सुन्दर अमृत, वह श्री-सुषमा, वे अप्सरियाँ,
वह नील-कंठ, भव, शिशु-शशिधर
ही कविता है।
वह कविता है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments