
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
इसा पाप-पुण्य के मंथन में,
मेरे मन मुक्त विहग बन रे।
पाटल के पल्लव-सा जीवन
शबनम भी जिसे लहरा जाती,
हर मलयानिल सहला जाता,
हर चंद्र-किरण दुलरा जाती।
घटती जाती डोर साँस की,
रिक्त हुआ जाता जीवन घट।
श्याम बिना सब सूना राधा,
तेरा आंगन, तेरा पनघट।
जीवन तो नाटक है केवल
सुख-दुख का, हँसने-रोने का।
सूत्रधार बस वही श्याम है,
इस जीवन के मृगछौने का।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments