
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
तुम कहो कैसे भला ये गीत लायक हों तुम्हारे
वे तो माटी से सने हैं, घर-गृहस्थी की जमीं के।
ज़िन्दगी के पृष्ठ तो सब स्वेद-संघर्षों भरे हैं,
गीत तो हमने लिखे हैं, हाशिये पर ज़िन्दगी के।
कुछ हिमाला की जमीं के, चन्द आँखों की नमी के।
दर्द के, उल्लास के कुछ, हर कशिश की आदमी के।
गीत तो हमने लिखे हैं, हाशिये पर ज़िन्दगी के।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments