गीत ढूँढें उस अधर को...'s image
NaN min

गीत ढूँढें उस अधर को...

सुरेन्द्रनाथ तिवारीसुरेन्द्रनाथ तिवारी
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

गीत ढूँढें उस अधर को, जो उन्हें सरगम बना दे।

 

ज़िंदगी की बीन के निश्चेत तारों को जगाए,
ज्यों पुलक मधुयामिनी में रजनीगंधा मुस्कुराए
ज्यों समंदर की लहर को गुदगुदाती चाँदनी है
वह अधर-स्पर्श, मेरे प्राण यूँ ही गुदगुदाए।

 

चेतना के अंकुरण ये ढूँढते स्नेहिल घटा वह
प्रीत से जो पाठ इनको स्नेह के शतदल बना दे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts