
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
एक गीत लिखने का मन है।
जिसमें माटी की सुगंध है, महुआ, जामुन औ कदंब है।
गुलमोहर है, अमलतास है, बागनबेली औ पलास है।
जहाँ जेठ की दुपहरिया है, औ अषाढ़ की रुन-झुन-झुन है।
स्निग्ध शरद की पूनम जिसमें, रंग रंग जिसका फागुन है।
धनखेतों की हरियाली है, पग पग में लिपटा सावन है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments