
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
एक आदमी जो बिना टाँगों का है
और चल रहा है
नहीं?
वह कूद रहा है
चलना शायद उसने छोड़ दिया है
और रेंगना भी,
वह अपनी मंज़िल की तरफ़ बढ़ रहा है
वह कोई निश्चित स्थान नहीं है,
उसके पीछे लदे हैं कुछ ज़रूरी सामान
जो उसके लिए ज़रूरी हैं,
लेकिन वह थका नहीं है
वह कूद रहा है,
उसका क़द कुछ छोटा हो गया है
शायद बौना?
ये उसे मालूम है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments