उपअपराध बोध's image
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

किसी बात से ख़फ़ा होकर ठेकेदार ने फकीरो के मज़दूर पति की हत्या करके उसके शव को नाले में फेंक दिया। पर वह क़ानून के लंबे हाथों से बच नहीं सका और पकड़ा गया। सज़ा से बचने के लिए ठेकेदार ने फकीरो को मोटी रक़म देकर केस ख़त्म करवा दिया। ठेकेदार से मिले पैसों से फकीरो के घर की काया पलट गयी। फकीरो ने कच्चे झोंपड़े की जगह पक्का मकान खड़ा कर लिया। उस मकान में फ़्रिज, टेलीविज़न आदि भी ख़रीदकर रख लिए। फकीरो ने लालच में आकर अपने पति के हत्यारों से समझौता तो कर लिया था; पर जब उसकी आत्मा उसे धिक्कारती थी; तो नाले से बरामद उसके पति के शव का विकृत चेहरा उसकी आँखों के सामने आ जाता था, और वह घबराकर चिल्लाती और गश खाकर गिर पड़ती थी। 

लोग कहते थे, “. . . इसके पति का भूत इसको सता रहा हैं।” 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts