
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes
“गुड़िया का क्या नाम लिखूँ?” गाँव के चौकीदार ने रजिस्टर खोलते हुए पूछा।
“जो जी में आये लिख दो।” उस नवजात बच्ची का बाप बुरा-सा मुँह बनाते हुए बोला।
“आप तो कह रहे थे, कि आपने अपने होने वाले बच्चे का नाम पहले से ही सोच रखा है,” चौकीदार ने उसे याद दिलाया।
“अरे भाई! बच्चे का नाम सोच रखा था . . . बच्ची का नहीं . . .” फिर वह चिढ़कर बोला।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments