कोई नहीं बन सका इंद्र's image
NaN min

कोई नहीं बन सका इंद्र

सुनील कुमार शर्मासुनील कुमार शर्मा
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes

जो बने फिरते थे 
बड़े–बड़े सिकंदर 
आज मुँह छुपाये पड़े हैं 
क़ब्रों के अंदर 
उनके वंशज 
दर-दर भटक रहे हैं 
बनकर कलंदर 
इन सिकंदरों को आज 
कोई नहीं पूछता 
पूजे जाते हैं 
इनके द्वारा बनकर गए 
मस्जिद और मंदिर 
इतिहास की किताबों को 
पढ़ने से पता चलता हैं 
कि ये भी थे कभी 
पृथ्वीलोक के धुरंदर 
तलवारों के बल पर 
इन्होंने जीत लिए थे 
बड़े-बड़े समंदर 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts