
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
“मेरे घर में सिर्फ़ दो बल्ब है, फिर भी दो हज़ार रुपये बिजली का बिल आ गया है . . . इस दफ़्तर के चक्कर काटते हुए कई दिन हो गए हैं . . . कोई सुनता ही नहीं।” विद्युत विभाग के दफ़्तर में इधर-उधर भटक रहा एक वृद्ध बोला।
जिसे सुनकर, बिजली का बिल जमा करवाने वालों की लाइन में खड़ा एक युवक बोला, “क्यों बिना मतलब धक्के खा रहे हो ताऊ! यहाँ कोई तेरी नहीं सुनेगा, आसान तरीक़ा यही है कि तू भी दूसरों कि तरह मीटर के पीछे से तार लगा ले, बिजली का बिल अपने आप कम आएगा!”
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments