
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
कंडे थापती स्त्रियाँ
घेर सकती हैं
तुम्हारी ज़मीन को
तुम्हारे क़ानूनों को
वे
थाप सकती हैं गोल-गोल कंडे
तुम्हारी संसद पर
तुम्हारे वेतन भत्ते पर
वे
परात में भरकर किसान विरोधी बिलों से
बना सकती हैं बिटोरे
लीप सकती हैं गोबर से
वे
प्रत्येक समय में घटित स्थिति से
तुमसे निपट सकती हैं
धुआँ उन्हें पसंद है
लेकिन
अभी वे चूल्हे में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments