
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
वे जानते हैं
चूल्हे पर
भरी बरसात में भी
भोजन पकाने की कला।
वे जानते हैं कि
कितनी लकड़ी आगे खिसकाने से
आग जलेगी
और बुझेगी
तुम
ग़लत लोगों से भिड़े हो
वे आग जलाने और बुझाने की कला में
माहिर हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments