
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
तुम्हारे जाने के बाद
जब मैं खिड़की खोलूँगा
तो उन पहाड़ों के बीच पसरा
तुम्हारा पुराना कुँवारापन –
सबसे पहले भीतर आएगा
और तुम्हारे शरीर पर फैले –
मेरे मानसिक परिणाम
इक शृंखला निर्मित करेंगे
उस अनंत प्रेम का बहाव व्याकुल होगा
मेरी क़लम का प्रत्येक छोर
निरंतर तुम्हें पुकारेगा, चीख़ेगा
ज़ार-ज़ार रोयेगा
बिजली की तारों में फँसी कोयल की भाँति
मेरी आवाज़ में विलाप होगा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments