ढलान से उतरते वक़्त's image
NaN min

ढलान से उतरते वक़्त

सुमित दहियासुमित दहिया
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

पहाड़ चढ़ते वक़्त ढलान 
अक़्सर रंग बदलती है
अक़्सर आकार और रूप बदलती है
ढलान से उतरते वक़्त ढलान
एक सिकुड़न बन जाती है
जबकि ढलान चढ़ते वक़्त 
वह एक अनुभव बन जाती है 
ऐसी ही एक अनुभवी ढलान पर
ऐसे ही एक अनुभवी पहाड़ पर 
मैंने भी एक बार चढ़ाई की है
उस पहाड़ से उसके सभी अनुभव साँझा करने को 
क्योंकि ढलान, पहाड़ से छोटी घटना है
जबकि पहाड़ बहुत सी ढलानों का जोड़ है
 
पहाड़ पर सबके लिए

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts