बोझिल's image
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

वक़्त के इस पहर का अवशेष 
इतना बोझिल है कि वह अगले पहर का
हल्का सा छींटा भी बर्दाश्त नहीं कर सकता
मेरी रूह के प्रत्येक ठिकाने को 
किसी संजीवनी की तलाश है
लेकिन ज़ेहन का कोई भी आयोजन
इसे पकड़ने में समर्थ नहीं


कौन चाहता है गहरी वेदनाओं पर 
अपने सर्वाधिकार सुरक्षित रखना
प्रेम प्रयासों का विषय ही नहीं
ये तो एक आकस्मिक घटना है
क़ायनात की –
शुद्धतम आकस्मिक घटना


No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts