
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
तुम्हारे प्रेम से ऊपज कर
मैं अनेक रिश्तों की खरपतवार नहीं बनना चाहता
इसलिए उग रहा हूँ
भविष्य की ओर
मेरे हृदय के पायदानों में अटकी धूल का
प्रत्येक कण गवाह है, तुम्हारे आने-जाने का
और इन स्मृतियों में जब-जब विवेक आता है
मैं अचानक चौंक पड़ता हूँ
जैसे मद्धम रोशनी के एकदम तेज़ होते ही
ताज़ा शिशु की अधमुँदी आँखें चौंक पड़ें
पिघलती साँसों के पर्दों के पीछे सदा मौजूद है
यौवन का घना जंगल
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments