
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes
मैं अपने घोड़े पर सवार,
हिमतुंगों का सर झुकाना चाहता हूँ,
भूल गया हूँ कि
इन चोटियों पर विजय पाने के लिए
पैदल चलना पड़ता है
क़दम ब क़दम
भूल गया हूँ कि
पथरीले रास्तों पर पदचिह्न नहीं होते
हर एक को खोजना होता है अपना मार्ग
नुकीले पत्थरों पर चढ़ाना होता है
अपने छिले तलवों का अर्घ्य
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments