
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
आज कपड़ा पुराना मैंने फेंक दिया
जन्म से पहले जिसमें लिपटा था
सच है बाद में उसी में सिमटा था
आज वह लाचार हुआ
मेरे कंधों का भार हुआ
मैंने फेंक दिया
जब भी मैं था भय से काँपा
बन लौह कवच उसने ढाँपा
समय से वह तार तार हुआ
मेरे लिए बेकार हुआ
मैंने फेंक दिया
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments