
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
मौन-
तुम में कितने स्वर
कितनी आहटें हैं निहित
कितने वाचाल हो तुम
बिना स्वर के ही
कह देते सब कुछ
एक ही दृष्टिपात में
या चेहरे के बदलते रंगों में
होंठो कि हल्की सी थिरकन में
कभी भृकुटि की नन्हीं सी सिलवट में
तुम्हें शब्दों की क्या आवश्यकता -
तुम तो स्वयं
स्रोत हो सब भावों के,
तुम्हारी ही गोद में होते उत्पन्
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments