जीवित तुम!'s image
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes

(पिता की स्मृति में)

 

तुम्हारी निःशब्द प्रेरणा
अनहद नाद सा
गुंजित जीवन। 
 
तुम्हारी निश्छल मुस्कुराहट
खिला अंतर्मन
बन शाश्वत उपवन। 
 
तुम्हारी मौन आस्था
निर्धूम ज्योति  करे
प्रकाशित अंतर्तम मन। 
 
तो   . . . 
मृत्यु हो कैसे स्वीकृत? 
जीवित मैं तो जीवित तुम! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts