अधूरा आदमी's image
NaN min

अधूरा आदमी

सुमन कुमार घईसुमन कुमार घई
0 Bookmarks 72 Reads0 Likes

वह
अपनी हर बात अधूरी छोड़
आगे बढ़ जाता है
संतुष्ट . . .
पूर्णता के आभास से विश्वस्त
छोड़ जाता है
तो एक प्रश्नचिह्न
हवा में लटका हुआ
अपना सर पटकता हुआ!

प्रश्नचिह्न . . .
पूर्णता के आभास को भोगने के लिए
पूर्णविराम बनने के प्रयास में
शून्य में खोजता रहता है
अपने जन्मदाता का विश्वास
जो अधूरेपन के कुहासे पर टिका है!

पर अधूरा आदमी विश्वस्त है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts