
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes
दिल्लगी में दिल का लगाना ख़राब है।
वैसे भी आजकल ज़माना ख़राब है॥
तोड़ देते हैं लोग ख़ुद शाख से पत्ते।
फिर कहते यह हैं कि तना ख़राब है॥
कल हुआ है भरी पंचायत में फ़ैसला।
हीर तो बेगुनाह है ये राँझा ख़राब है॥
खेल कर जज़्बातों से तेरा हाल पूछेंगे।
नियत इस क़दर लोगों की ख़राब है॥
हर ऐरे गैरे के सामने यूँ राज़ ना खोलो।
ना जाने यहाँ किसका इरादा ख़राब है॥
हर कंधे सर रख रोया ना कर तू सुजीत।
महफ़िल में यूँ मज़ाक बनना ख़राब है॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments