
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
आप बाज़ार में हैं
बाज़ार क्या फ़लाँ माल में हैं
मैं वहाँ नहीं।
आप टीवी पर हैं।
रेडियो में हैं
बड़ी पत्रिकाओं में हैं
मैं वहाँ सिरे से अनुपस्थित।
आप हर पुरस्कार में हैं
कहीं उसे लेते
कहीं उसे देते
उस से पहचाने गये कवि रूप में
या अन्य रूप विरूप में
मैं वहाँ भी किसी क़तार में नहीं।
तो फिर मैं कहाँ हूँ
घर में हूँ आजकल
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments