
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes
मुझे भूल जाओ
जैसे भूले मेरी कविताएँ
मेरे लेख मेरी पुस्तकें
मेरा पता भी
भूल जाओ मुझे
जैसे समय सब कुछ भुला देता है
सब कुछ इतिहास हो जाता है
सब इतिहास मलबा है
जिसे कभी सदियों बाद
खोदते हैं पुरातत्ववेत्ता।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments