समय और मेरे बीच's image
NaN min

समय और मेरे बीच

सुदर्शन रत्नाकरसुदर्शन रत्नाकर
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes

मैं उसकी हथेलियाँ थामकर
चला करती थी
लेकिन धीरे-धीरे उसकी गिरफ़्त 
मज़बूत होती गई
और मेरी ढीली।


यह एक तकाज़ा था
या एक समझौता 
समय और मेरे बीच।


धरती और चन्द्रमा
अपनी रफ़्तार से घूमते रहे,
अपनी- अपनी सीमाओं में ।
सूर्य चमकता रहा,
समय भागता रहा
और मेरी हथेलियाँ
शिथिल होती गईं।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts