
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
वे लंबे समय तक कोशिश करते रहे कि उन्हें पद्मश्री मिले और लोग उनका उल्लेख पद्मश्री चकोर जी बोलकर किया करें। बहरहाल, अपने सारे प्रयासों और नेताओं के साथ निकटता से उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ।
कुछ माह पूर्व उनके घर पोता हुआ तो उन्हें एक कमाल का विचार सूझा। उन्होंने अपने पोते का नाम पद्मश्री रख दिया। वे ख़ुश हैं कि अब कुछ जान-पहचान वाले लोग उन्हें पद्मश्री के दादा जी कहने लगे हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments