
0 Bookmarks 73 Reads0 Likes
अख़बार में छपा यह समाचार हृदय विदाकर था। मेरे ही क्षेत्र के युवक और युवती ने कल आत्महत्या कर अपने प्यार की क़ीमत चुका दी थी। सोच रहा हूँ कि यूँ आत्महत्या करना तो कोई बहादुरी नहीं है। वे चाहते तो ज़माने से लड़ कर अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन में बाँध सकते थे। फिर ख़्याल आया उन खाप पंचायतों का जिन्होंने बीते वर्षों में कई ऐसे प्रेमी जोड़ों को मौत के घाट उतारा है।
मेरे जैसे लोग अख़बार पढ़ते समय थोड़ा-बहुत झुँझलाते तो ज़रूर हैं किन्तु इस स्थिति को बदलने के लिए हम कभी आगे नहीं आते। मैं अपनी रीढ़ की हड्डी के बारे में सोच रहा था और उधर पड़ोसी का युवा बेटा घर से निकलते हुए गुनगुना रहा था—’अगर तुम मिल जाओ, ज़माना छोड़ देंगे हम . . .’
सोच रहा हूँ कि उसे आत्महत्या करने से कैसे रोका जाए?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments