हरिजन's image
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes

उद्यम करे जो चर्म का, 
मल ढोये जिसका तन
कोई कहे अछूत उसे, 
कोई कहे है हरिजन 
 
गाँव, नगर के अंतिम छोर पर, 
बसता दलितों का घर। 
पड़ोस में है खेत, 
खंडहर और पंछियों का बाँसवन
 
सामंतों के हैं कृष्ण, राम,
उन्हीं के सारे तीर्थ-धाम
बुद्ध, भीम को अस्पृश्य, 
माने अपना भगवन्
 
मिटाने हेतु छुआछूत, 
बुद्ध बनकर आए दूत
पुनः हुआ आरंभ 
बौद्ध-धर्म-आंदोलन

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts