
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes
आज तुम्हारे साथ होना या
न होना क्या दोनों अलग हैं?
दो शरीर का मिलन- वह शक्ति,
एक फूल का खिलना,
घिर आती है वसंत संध्या
उस फूल का हाथ थामे,
इससे अधिक कुछ नहीं-
और हम सोचते हैं,
जीवन एक नये रूप में जी उठा फिर,
धरा में घटती हैं अनगिन घटनायें,
ज्वालामुखी का फटना, दरिया का सिमटना,
मुक्त होना देशद्रोही का,
दुराचारी का टहलना सड़क पर,
अकारण गोलियों से विद्ध बगुलों के दल,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments