सपना's image
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes

कल सपने में एक रोटी आई,
अकेले आई थी,
साथ आज नमक भी नहीं था,
लेकिन संपूर्ण थी,
कहें तो अर्धनारीश्वर,
कहा निर्भ़य रहो,
भूख कल नहीं होगी,
वह खंभे वाले गोलघर में,
बहस करने गयी है,
सुबह न भूख थी,
न तलाश कोई-
सपना सच था।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts