फूल के दोने's image
NaN min

फूल के दोने

शेष अमितशेष अमित
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes

मंदिर के मुहाने पर,
एक कृष्णकाया दुर्दशा,
बेच रही थी-
फूल के दोने,
दोने में फूल,
ताज़े झटके डालों से,
आँसुओं की ठहरी बूँदें,
खिलखिला पड़ी हों,
चाहत के रंग-
देवी-देवताओं के,
दोनों में क़ैद-
काली को लाल,
शनि को नीले,
पीले सफेद अनंत को,
दूर आबादी से,
सिसकते पौधे फूलों के,
उदास हैं विरह वन में।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts