गाय's image
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

गाय एक पालतू पशु है,
इसके चार पाँव, दो आँखें, दो लंबे कान
और एक लंबी पूँछ होती है,
यह कई रंगों की होती है
यह उपयोगी पशु है,
दूध देती है और गोबर भी,
इसे माता भी कहते हैं,
कुछ बच्चे मानते हैं, कुछ नहीं-
इस वज़ह से कभी-कभी,
कलह भी होता है,
बच्चे झगड़ते हैं,
फिर भी दूध देती है,
सब पीते हैं और सो जाते हैं,
सोने के बाद सब बच्चे हो जाते हैं,
गाय पागुर करते हुये,

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts