आलंबन's image
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes


अँगूठे और तर्जनी के प्रेम में,
मध्यमा, अनामिका और कनिष्ठा ने,
कितना त्याग और समर्पण दिया है
कभी लेखनी से पूछकर देखिये,
अर्जुन के कमान से सहेजिये,
या फिर -
श्रद्धा की वेदी पर बलिदानी,
अँगूठे के विरह -कातर,
उस तर्जनी में हेरिये।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts