रिस रहा साँसों का घट's image
NaN min

रिस रहा साँसों का घट

सविता अग्रवाल ‘सवि’सविता अग्रवाल ‘सवि’
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

 

रिस रहा है साँसों का घट
मैं प्रतिदिन पी रही हूँ
काम बाक़ी हैं बहुत पर
तन ये थकने सा लगा है
साँसों से पन्ने मैं हूँ लिखती
पढ़-पढ़ उन्हें मैं जी रही हूँ
जीवन की कविता है अधूरी
पूर्ण होगी या नहीं भी
दे रहा दस्तक अन्धेरा
खिड़कियों और दर पे मेरे
नयनों ने ओढ़ी सुरमई चादर
किरणों में दिखता है अन्धेरा
दर्द सीने में लिए हूँ
साथ लेकर जी ना पाऊँ
खोल दूँ सब परतें मन की

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts