बह जाने दो's image
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

आज मेरे सब दुःख दर्द तुम
अश्रु में बह जाने दो
भरे घाव में रक्त रवानी
अब मुझको सहलाने दो
बचपनकी यादों में ख़ोकर
भूल सभी कुछ जाने दो
खेल-खेलकर दिनभर यूँ ही
नटख़ट सी कहलाने दो
माँ की ममता के आँचल में
छुप छुप कर खो जाने दो
थक कर के फिर गोद में उसकी
सिर रख़कर सो जाने दो
शीत लहर छू गई हो जैसे
तन में थिरकन आने दो
मंद मंद मैं चलूँ पवन सी
दुल्हन सा शरमाने दो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts